फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress jumped into the politics of letter bomb of bjp in himachal

पत्र बम की सियासत में कांग्रेस भी कूदी, मामले पर पूर्व मंत्री समेत इन नेताओं ने ये कहा

Fri, 13 Sep 2019 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Congress jumped into the politics of letter bomb of bjp in himachal
फाइल फोटो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और पूर्व सीएम शांता कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोपों वाले पत्र बम पर कांगड़ा में सियासत गर्म होती जा रही है।

विज्ञापन


धूमल-शांता गुट की सक्रियता के बाद लेटर बम की आग में अब कांग्रेस भी कूद गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के करीबी मनोज मसंद पर पत्र बम जारी करने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


मनोज को चारों बड़े नेताओं पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करना चाहिए। आरोप लगने के बाद चारों नेताओं को भी जांच के दायरे में आकर खुद को पाक साफ साबित करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर के खिलाफ चुनाव हारने वाले कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर और पूर्व सीएम शांता कुमार को आरोपों का जवाब देना चाहिए।

आरोपों की जांच खुद किसी निष्पक्ष एजेंसी से करवानी चाहिए। जब कोई पाक साफ हो तो उसे खुद की जांच करवाने में कोई डर नहीं होता है। 

ओछी राजनीति के संकेत : बाली

Congress jumped into the politics of letter bomb of bjp in himachal

लेटर बम की सियासत पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि यह ओछी राजनीति के संकेत हैं। राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। नेताओं को इस स्तर को बनाए रखना होगा। सैनिक लीग के पूर्व अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि जिनका दामन साफ हो, उन्हें जांच का डर नहीं होता।

अगर सोशल मीडिया में एक पत्र से जनता के मन में शक पैदा हुआ है तो भाजपा नेताओं को उसे दूर करना चाहिए। पत्र जारी करने वाले को भी आरोप साबित करने चाहिए।

जिन नेताओं पर आरोप लगे हैं, उन्हें भी जांच के दायरे में आकर खुद को पाक साफ साबित करना चाहिए। सार्वजनिक जीवन होने के नाते उन्हें किसी भी स्वतंत्र जांच के लिए तैयार रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed