फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress himachal incharge rajni patil statement over lok sabha election

वीरभद्र, सुक्खू नहीं, इनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव

Sat, 11 Aug 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
 congress himachal incharge rajni patil statement over lok sabha election

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हमीरपुर में कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव वीरभद्र सिंह, सुखविंद्र सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कहा कि वीरभद्र सिंह पार्टी के सभी कार्यक्रमों में आते हैं।

विज्ञापन


वे खुद उनके संपर्क में हैं। कोई गलतफहमी होगी तो उसे दूर किया जाएगा। पाटिल ने कहा कि आने वाले समय में हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। बूथ स्तर पर कांग्रेस की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपनों का सौदागर बताया। कहा कि पीएम लोगों की मन की बात नहीं, बल्कि अपने मन की बात सुनाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी खत्म करने, लोगों के खाते में पंद्रह-पंद्रह लाख जमा करवाने और महंगाई कम करने की बातें चुनावी शिगूफे ही नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए

 congress himachal incharge rajni patil statement over lok sabha election

पाटिल ने पीएम पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए। कहा कि भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान एनडीए की सरकार ने ताबूत घोटाला किया था। अब मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने फ्रांस से राफेल डील कर देश को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है।

लोकसभा में उपसभापति के चुनाव हारने पर पाटिल ने कहा कि दक्षिण भारत के कद्दावर नेता एम करुणानिधि के निधन के चलते कई नेता चुनाव में भाग नहीं ले पाए। इसके चलते उनके उम्मीदवार को बहुमत हासिल नहीं हुआ।

कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में फूट : पाटिल

 congress himachal incharge rajni patil statement over lok sabha election

रजनी पाटिल ने कहा कि भाजपा में सबसे अधिक फूट है। इसके चलते भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव हार गए। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोस चुनाव में हाईकमान को समय से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी चाहिए।

इससे प्रचार के लिए समय मिल जाता है। वे इस बारे में राहुल गांधी से चर्चा करेंगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देश में दो तानाशाहों का राज चल रहा है।

इसके चलते आडवाणी जैसे नेताओं की आवाज दबाई जा रही है। हिमाचल में यही हाल पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का है। सुक्खू ने कहा कि भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। 

ऊना-हमीरपुर रेललाइन की अधिसूचना दिखाएं अनुराग : मुकेश

 congress himachal incharge rajni patil statement over lok sabha election

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सांसद अनुराग ठाकुर पर झूठ की राजनीति करने के आरोप लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुकेश ने कहा कि सांसद अनुराग की बातों में सच्चाई है तो वे जनता को ऊना-हमीरपुर रेललाइन की अधिसूचना और रूट चार्ट दिखाएं।

सांसद लोगों में 64 नए एनएच का ढिंढोरा पीट रहे हैं, लेकिन अभी तक न तो नेशनल हाइवे की डीपीआर बनी है और न केंद्र से फूटी कौड़ी मिली है। तीन बार सांसद रहने के बावजूद केंद्रीय विवि का शिलान्यास नहीं करवा पाए।

कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जुबां पर सुनने को मिल रहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं दिख रही। मुख्यमंत्री जयराम सुबह शांता कुमार, दोपहर को धूमल, शाम को नड्डा तो रात को मोदी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed