फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress high command may appoint three karyakari adhyaksh in himachal Pradesh

कार्यकारी अध्यक्ष: चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में भी पंजाब का फार्मूला लागू करने की तैयारी

Mon, 07 Mar 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 07 Mar 2022 11:12 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से हुई मंत्रणा के बाद राज्य में भी प्रभावी चेहरे तलाशे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के दफ्तर से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
congress high command may appoint three karyakari adhyaksh in himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में भी पंजाब का फार्मूला लागू करने की तैयारी है। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय सीट से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। हालांकि, उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के चलते संगठनात्मक चुनाव तक या उसके बाद भी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। उनके सहयोग के लिए ही ये तीनों कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से हुई मंत्रणा के बाद राज्य में भी प्रभावी चेहरे तलाशे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के दफ्तर से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया है। प्रभारी राजीव शुक्ला के दफ्तर से बाकायदा टेलीफोन भी किए गए कि आठ मार्च को बैठक के लिए दिल्ली पहुंच जाएं। इस बैठक को फिलहाल टालना पड़ा है और अब हफ्ते के भीतर बैठक की अगली तारीख तय होनी है। इस बैठक के पीछे राज्य में कांग्रेस को और मजबूत करने की मंशा है ताकि मिशन रिपीट के लिए डबल इंजन का हौसला लेकर बैठी सत्तासीन भाजपा से भिड़ा जा सके।
विज्ञापन


वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं तो क्षेत्रीय संतुलन के लिए मुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह संसदीय क्षेत्र मंडी और प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका वाले कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान ने बैठक के लिए इन नेताओं को बुलाया 
हाईकमान ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कु लदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर और सांसद प्रतिभा सिंह को बैठक के लिए बुलाया गया है। इन नेताओं से प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष लगाने के बारे में मंथन किया जाना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed