फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress held a rally in Hamirpur himachal on inflation, but sukhu was absent

हमीरपुर में महंगाई पर कांग्रेस ने निकाली रोष रैली, सुक्खू रहे नदारद

Tue, 12 Nov 2019 08:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Congress held a rally in Hamirpur himachal on inflation, but sukhu was absent
- फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला में कांग्रेस के प्रदर्शन में गुटबाजी सामने आने के बाद मंगलवार को हमीरपुर में पार्टी की रोष रैली में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू नदारद रहे। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सुक्खू निजी कारणों से नहीं आए। आगामी कार्यक्रमों में वह मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी नहीं पहुंचीं। हालांकि, बताया जा रहा है कि पाटिल दिल्ली में बैठक में गई हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जिला मुख्यालय हमीरपुर में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर प्रदेश और केंद्र सरकारों को घेरते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भोटा से गांधी चौक तक रोष रैली निकाली। इस दौरान प्याज की मालाएं पहनकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर से आईडी लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

न 15-15 लाख मिले, न दो करोड़ नौकरियां : राठौर

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि जिन 120 चुनावी वायदों के दम पर भाजपा 2019 में केंद्र में सत्ता में आई, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। यह चुनाव मुद्दों पर आधारित नहीं था बल्कि सेना के नाम और दो-दो हजार रुपये लोगों के खाते में चुनावों से ठीक पहले डालकर चुनाव जीता गया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। नोटबंदी और जीएसटी से आर्थिक तंगी में देश पहुंच गया है। न तो काला धन वापस आया, न खातों में 15-15 लाख पड़े और न ही दो करोड़ नौकरियां मिलीं। 

कुछ समय बाद सिर्फ सराज ही होगा प्रदेश के नक्शे पर : अग्निहोत्री 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल अपने विस क्षेत्र तक ही सीमित हैं। कुछ समय बाद प्रदेश के नक्शे में केवल सराज विस क्षेत्र ही दिखेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस पर टिप्पणी करने से पूर्व अपनी पार्टी में देखें। अग्निहोत्री ने प्रदेश में हो रही बाहरी भर्तियों, बढ़ रहे अपराधों, महिलाओं पर अत्याचारों पर भी रोष जताया। इसके अलावा विधायक राजेंद्र राणा, आईडी लखनपाल, पूर्व विधायक अनीता वर्मा और कुलदीप पठानिया ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 13 नवंबर को रिकांगपिओ और 14 को शिमला में प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed