फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress handed over responsibilities to leaders including ministers for Himachal Assembly by-elections.

Himachal: हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Fri, 05 Apr 2024 02:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 02:06 PM IST
सार

 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छह सीटों के विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्रियों, सीपीएस, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों सहित 27 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

विज्ञापन
Congress handed over responsibilities to leaders including ministers for Himachal Assembly by-elections.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने छह सीटों के विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्रियों, सीपीएस, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों सहित 27 नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राज्य पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नेताओं की चुनावी ड्यूटी लगाई है। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री चंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा आशीष बुटेल, आरएस बाली, केवल पठानिया, कर्ण पठानिया और हरभजन चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। गगरेट में मंत्री हर्षवर्धन के साथ मलेंद्र राजन, सुदर्शन बबलू,रणजीत राणा व सुरिंदर कंवर की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन


इसी तरह कुटलैहड़ में मंत्री रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह प्रभारी होंगे। उनके साथ भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैयर, रंजीत राणा व विवेक मिंका की ड्यूटी लगाई है। लाहौल-स्पीति में मंत्री जगत सिंह के साथ सुंदर ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, जियालसेन ठाकुर, राम सिंह, रमेश कुमार व देवी सिंह ठाकुर को तैनात किया गया है। सुजानपुर में मंत्री यादविंद्र गोमा के साथ चंद्र शेखर, सुरेश कुमार, सुमन भारती व राजेंद्र वर्मा की चुनावी ड्यूटी लगाई है। बड़सर में मंत्री राजेश धर्माणी के साथ किशोरी लाल, संजय रतन, सुमन भारती व संजय शर्मा की ड्यूटी लगाई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed