{"_id":"69e75e0889b948059f0fb5dc","slug":"congress-government-ruined-education-keshav-chauhan-shimla-news-c-19-sml1002-709317-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार ने शिक्षा को \nकिया बर्बाद : केशव चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार ने शिक्षा को किया बर्बाद : केशव चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूल कर दिए बंद
शिक्षा मंत्री के गांव के स्कूल का परिणाम रहा शून्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भागचंद शर्मा ने की। भाजपा के जिला शिमला के अध्यक्ष केशव चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की बजाय बर्बाद करने का काम किया है।
ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया। इससे दूरदराज क्षेत्र के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए ही कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे प्रदेश में शिक्षा के स्तर पर में गिरावट आई है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इस वजह से बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री के अपने गांव के स्कूल का परिणाम शून्य रहा है। वहीं सरकार की नाकामी के कारण निजी स्कूलों में बच्चों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। इससे अभिभावकों पर वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
प्रदेश के स्कूलों में सीबीएससी बोर्ड की कक्षाएं आरंभ करने से ठोस प्लानिंग नहीं की है। शिक्षकों का चार वर्षों से डीए लंबित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य सभी विकासात्मक विषयों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी फिसड्डी साबित हुई है। कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, प्रदेश भाजपा संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, गंगाराम और विद्या नंद शर्मा के अलावा भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। ब्यूरो