{"_id":"5c90dfd2bdec2258a5431c42","slug":"congress-general-secretary-rajneesh-kimta-demands-regarding-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम खोलने के मामले की बारीकी से हो जांच: रजनीश किमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम खोलने के मामले की बारीकी से हो जांच: रजनीश किमटा
Tue, 19 Mar 2019 05:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने केंद्रीय चुनाव आयोग के कड़े रुख की सराहना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आयोग अपने इस कड़े रुख पर कायम रहेगा। राज्य के चुनाव अधिकारी की कार्य प्रणाली पर अपनी कड़ी नजर रखेगा, जिससे आयोग की निष्पक्षता पर कोई उंगली न उठे।
विज्ञापन
किमटा ने कहा है कि कोई भी अधिकारी कानून अपने हाथ में नहीं लेता। स्ट्रांग रूम खोलने के मामले के पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र हुआ है, चुनाव आयोग को मामले की पूरी जांच करनी चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इस सारे मसले का पर्दा उठना चाहिए।
विज्ञापन
आयोग के कंधों पर इस समय लोकतंत्र की बड़ी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग के पास आदर्श आचार संहिता की शिकायतें आ रही हैं, उनका तुरंत निपटारा करते हुए दोषियों खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। चौपाल में एसडीएम का ईवीएम के स्ट्रांग रूम को खोलना गंभीर मामला है।
विज्ञापन