भोरंज में कांग्रेस ने इन पर खेला दांव, पहले भी लड़ चुके हैं चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र भोरंज के उपचुनाव में कांग्रेस ने एपीएमसी अध्यक्ष प्रेम कौशल पर दांव खेला है। प्रेम कौशल इससे पहले एक बार पार्टी टिकट और दूसरी बार निदर्लीय चुनावी पारी खेल चुके हैं। कौशल अब तीसरी बार कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनावी मैदान में होंगे, जबकि भाजपा प्रत्याशी डा. अनिल धीमान पहली बार चुनावी पारी खेलेंगे।
प्रेम कौशल ने पहला चुनाव वर्ष 1998 में पूर्व शिक्षामंत्री आईडी धीमान के खिलाफ लड़ा था। इसमें आईडी धीमान ने प्रेम कौशल को हराया था। वर्ष 2008 में प्रेम कौशल को कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिला। इस दौरान कौशल ने निदर्लीय चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान भी भाजपा प्रत्याशी आईडी धीमान की जीत हुई।
वर्ष 1990 से वर्ष 2012 तक भोरंज विधानसभा क्षेत्र से आईडी धीमान लगतार छह बार विधायक बने। 15 नवंबर 2016 को विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान का निधन हो गया। इसके चलते भाजपा ने उनके बेटे डा. अनिल धीमान को टिकट दिया है। हालांकि डा. अनिल धीमान के पिता स्व. आईडी धीमान लगातार छह बार विधायक रह चुके हैं।
लेकिन डा. अनिल धीमान की यह पहली चुनावी पारी है। वहीं प्रेम कौशल तीसरी बार चुनाव मैदान में है। भाजपा प्रत्याशी डा. अनिल धीमान आज सोमवार को अपना नामाकंन भरेंगे। वहीं प्रेम कौशल कल मंगलवार को नामाकंन भरेंगे। प्रेम कौशल के नामाकंन पत्र भरने से पहले कांग्रेस विशाल जनसभा का आयोजन करेगी। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह विशेष रूप ैसे मौजूद रहेंगे।
अनिल आज, प्रेम कौशल कल दायर करेंगे नामांकन
भोरंज विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार अनिल धीमान सोमवार और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम कौशल मंगलवार को नामांकन दायर करेंगे। प्रेम कौशल 21 मार्च को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जिला, क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित पार्टी प्रत्याशी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
बता दें कि कांग्रेस के कुल नौ नेताओं ने टिकट की इच्छा जाहिर की थी। इनमें प्रेम कौशल, नीरज चौधरी, अनिल चौधरी, प्रोमिला देवी, डॉ. रमेश डोगरा, सुरेश कुमार, सुक्रांत भाटिया, ओमप्रकाश धीमान और बलदेव जसवाल थे। प्रदेश चुनाव समिति ने सभी नौ आवेदकों में से पांच के नाम शॉर्टलिस्ट किए। इनमें प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, नीरज चौधरी, प्रोमिला देवी और रमेश डोगरा के नाम हाईकमान को भेजे गए।
रविवार को इनमें से हाईकमान ने प्रेम कौशल के नाम पर मुहर लगाई। प्रेम कौशल वर्तमान में एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले भी प्रेम कौशल दो बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार कांग्रेस पार्टी और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन दोनों बार प्रेम कौशल को हार का सामना करना पड़ा। अब तीसरी बार प्रेम कौशल भोरंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।