फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress gave ticket to Dr Pushpendra Verma from Hamirpur

Himachal Election: कांग्रेस ने भी चिकित्सक पर खेला दांव, हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को दिया टिकट

Tue, 25 Oct 2022 04:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Oct 2022 04:37 PM IST
सार

डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के पिता रणजीत सिंह वर्मा पूर्व में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। डॉक्टर वर्मा की गिनती कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबियों में होती है।

विज्ञापन
Congress gave ticket to Dr Pushpendra Verma from Hamirpur
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की तर्ज पर एक चिकित्सक पर सियासी दांव खेला है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की चर्चित सीट पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा आखिरी पड़ाव में कांग्रेस के खेवनहार बने हैं। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक हैं और वर्तमान में हमीरपुर में सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर वर्मा हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव के पद पर भी तैनात हैं।

विज्ञापन


डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के पिता रणजीत सिंह वर्मा पूर्व में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। डॉक्टर वर्मा की गिनती कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबियों में होती है। डॉक्टर वर्मा पिछले कई सालों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र कि तकरीबन सभी ग्राम पंचायतों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सुर्खियां बटोरी थी। अब विधानसभा का टिकट मिलने के बाद उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक नरेंद्र ठाकुर के साथ होगा। नरेंद्र ठाकुर पूर्व में दो चुनाव जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र से न्यूरो सर्जन डॉक्टर जनक राज को टिकट देकर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन अब कांग्रेस ने भी हमीरपुर से एक चिकित्सक पर सियासी दांव चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed