फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress gave a befitting reply to Amit Shah's statement by making Sukhwinder Sukhu the CM of himachal

हिमाचल: कांग्रेस ने सुखविंद्र सुक्खू को सीएम बनाकर अमित शाह के बयान पर दिया जवाब, जानें पूरा मामला

Sat, 10 Dec 2022 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Dec 2022 10:09 PM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश विधायक दल का नेता चुनकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Congress gave a befitting reply to Amit Shah's statement by making Sukhwinder Sukhu the CM of himachal
नादौन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश विधायक दल का नेता चुनकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करारा जवाब दिया है। बीते 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के नादौन में चुनावी रैली के दौरान  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि था कि कांग्रेस हाईकमान ने कहा है कि हिमाचल में कुछ सीटें जीतनी पड़ेंगी। इसलिए सात-आठ सीटों पर कुछ लोगों को कहा कि जाओ भैया तुम सभी मुख्यमंत्री हो।

विज्ञापन


शाह ने कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं नादौन से प्रत्याशी सुखविंद्र सुक्खू पर चुटकी लेते कहा था कि एक व्यक्ति यहां नादौन में भी घूम रहा है, लेकिन उन्हें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, क्योंकि यह राजा-रानी की पार्टी है। भाजपा ने ऐसा व्यक्ति नादौन में प्रत्याशी दिया है, जो लोगों के काम करता है। अब कांग्रेस हाईकमान में सुक्खू को सीएम बनाकर अमित शाह के परिवारवाद के बयान पर पलटवार किया है। 
विज्ञापन


बता दें हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का रास्ता आखिरकार दिल्ली की हरी झंडी से शनिवार को साफ हो गया है। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का 15वां मुख्यमंत्री घोषित किया गया। इसके अलावा मौजूदा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। वहीं, प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गईं। रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। अब जल्द मंत्रियों के नाम तय होंगे। आलाकमान की तरफ से सुक्खू के नाम पर मुहर लगने के बाद शनिवार शाम शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सुक्खू को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed