फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress expelled three member from party in shimla

कांग्रेस के तीन पदाधिकारी निष्काशित, हरीश जनारथा का साथ देना पड़ा महंगा

Thu, 02 Nov 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Nov 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
congress expelled three member from party in shimla

विधानसभा चुनावों में शिमला शहरी सीट से बतौर आजाद प्रत्याशी ताल ठोकने वाले कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा के पक्ष में काम करना शहरी कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों को महंगा पड़ा है। 

विज्ञापन


पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी से तीन पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा ने बताया कि तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

 
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के सचिव अतुल गौतम, सचिव हरजीत सिंह मंगा और महासचिव मलकीयत सिंह कांग्रेस के बागी हरीश जनारथा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की ओर से पदाधिकारियों को पहले चेतावनी दी गई थी, बावजूद इसके शहरी कांग्रेस के इन पदाधिकारियों ने जनारथा के पक्ष में काम जारी रखा जिसके बाद इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के नाम पर निष्कासित कर दिया गया। 

उनकी प्राथमिक सदस्यता को 6 सालों के लिए रद्द कर दिया गया है। प्रदीप भुज्जा ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में जो भी पदाधिकारी संलिप्त पाया जाएगा, उसे तुरंत प्रभाव से निष्कासित करने के निर्देश पार्टी हाईकमान से मिले हैं। इसके तहत तुरंत कार्रवाई की जा रही है। 

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आने वाले दिनों में भी यदि किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने की सूचना मिलती है तो उसे तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया जाएगा।

जातिसूचक शब्द कहने पर मामला दर्ज 

congress expelled three member from party in shimla

रामपुर विस क्षेत्र में चुनाव के दौरान भ्रामक प्रचार शुरू हो गया है। इसे लेकर भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक ने रामपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। रामपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने शिकायत की है कि प्रदीप कुमार कश्यप ने फर्जी फेसबुक आईडी से भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया है। उक्त व्यक्ति ने फेसबुक के फर्जी अकाउंट से उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया है।

रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान द्रैक ने कहा कि यह व्यक्ति खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहा है और एक वर्ग विशेष को उकसाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि भाजपा में इस नाम का कोई कार्यकर्ता ही नहीं है। ऐसे में साफ है कि यह फेसबुक आईडी भाजपा को बदनाम करने की मंशा से बनाई गई है।

द्रैक ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में आईपीसी की धारा 1860 के तहत 505(2) और इनफॉरमेशन टैक्रोलॉजी एक्ट, 2000(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी छवि को खराब करने के लिए सोशल मीडिया में यह हथकंडा अपना रहे हैं।

इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष भी रखा जाएगा, क्योंकि जिस तरह से कोई व्यक्ति झूठी आईडी बनाकर वर्ग विशेष को भड़काने का प्रयास कर रहा है। यह चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन है। इसकी जांच होनी चाहिए। डीएसपी देव कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed