फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress cutting ribbons of BJP's work: Bhardwaj

भाजपा के किए कार्यों के रिबन काट रही है कांग्रेस : भारद्वाज

Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress cutting ribbons of BJP's work: Bhardwaj
बस रूट किए बंद, स्कूलों में जड़ दिए ताले
विज्ञापन

बोले, लोगों को चुनाव का इंतजार, कांग्रेस का सफाया तय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय दीपकमल चक्कर में विशेष बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने की। इसमें पार्टी के सभी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए कार्य जहां छोड़े गए थे वहीं रुके हुए हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा जा रहा है। कांग्रेस सरकार मात्र भाजपा के किए कार्यों के रिबन काट रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। एचआरटीसी बसों के रूट बंद किए जा रहे हैं। कई स्कूलों में ताले जड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जल्द आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है। इसमें भाजपा की सरकार एक बार फिर प्रदेश की जनता को उनके हकों को देने में सक्षम होगी। जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर लागू करने के लिए बूथ समितियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के सभी मंडलों में पूर्व की भाजपा सरकार की ओर से किए कार्यों और केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अक्षय भरमौरी प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, आईटी संयोजक निखिल कुमार जिला महामंत्री सत्य प्रकाश मानक, राजेंद्र झीना, नगर निगम शिमला की पार्षद निशा ठाकुर, आशा शर्मा, बिट्टू पाना, कल्याण धीमान, मीनू चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान, कमल ठाकुर, रजनी सिंह, योगराज ठाकुर, जिला मीडिया विभाग प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, जिला सचिव मीना वर्मा, गगन लखनपाल, जिला शहरी निकाय के संयोजक राजेंद्र चौहान और जिला प्रवक्ता जितेंद्र भोटका सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article