फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Chintan Shivir: Mukesh Agnihotri said that State BJP government's ship is about to sink

Congress Chintan Shivir: जयराम सरकार के शीर्ष अधिकारी छोड़ रहे कुर्सी, डूबने वाला है जहाज

Tue, 12 Jul 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jul 2022 09:08 PM IST
सार

कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन कार्यक्रम में  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्य सचिव रामसुभग सिंह मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। डीजीपी संजय कुंडू केंद्र में जा रहे हैं और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव भी अपना पद छोड़ दूसरी जगह आवेदन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Congress Chintan Shivir:  Mukesh Agnihotri said that State BJP government's ship is about to sink
हमीरपुर में कांग्रेस का रोड शो। - फोटो : संवाद

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को टाउन हॉल हमीरपुर में कहा कि प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारी विधानसभा चुनाव से पहले कुर्सी छोड़ने की पेशकश कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जहाज अब डूबने वाला है। कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव रामसुभग सिंह मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं। डीजीपी संजय कुंडू केंद्र में जा रहे हैं और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव भी अपना पद छोड़ दूसरी जगह आवेदन कर रहे हैं। सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पूर्व अगर इस तरह के हालात बन जाएं तो समझ लेना चाहिए कि सत्ता हाथ से जा रही है।

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद गुनगुनाते हैं.. बाबुल की दुआएं लेती जा..लेकिन जब हम कहते हैं तो वह अचानक नाराज हो जाते हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खिमीराम भी कांग्रेस में आ चुके हैं। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल पहले ही कांग्रेस में हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहते हैं कि इस बार रिवाज बदलेगा। सरकार रहते हुए जिस तरह से अफसर और नेता भाजपा को छोड़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि इस बार रिवाज बदलेगा। जयराम ठाकुर कहते हैं कि एयरपोर्ट मंडी में बनकर रहेगा, यह उनकी जिद्द है।
विज्ञापन


लेकिन, अब विस चुनाव को महज तीन माह शेष रहे हैं। मुकेश ने कहा कि जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि 90 दिन में एयरपोर्ट नहीं, बुर्जियां लगाने के लिए कहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए हमें अधिकार है यह पूछने का कि प्रदेश के 68 नेशनल हाईवे का क्या हुआ। उन्होंने चुटकी लेते कहा कि पूरा जंगल छान मारा, लेकिन अनुराग ठाकुर की ऊना से हमीरपुर रेलवे लाइन कहीं नजर नहीं आई। कांग्रेस 58 साल और पेंशन वाली नौकरी देती है, लेकिन भाजपा अग्निपथ योजना लाकर चार साल में बिना पेंशन वाले अग्निवीर बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कई नेता पार्टी में घुटन कर रहे महसूस: प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होने को आतुर हैं। भाजपा के भीतर इस समय बड़ी अंतर्कलह चली है। भाजपा के कई नेता पार्टी के भीतर घुटन महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। लोग भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हैं। प्रतिभा सिंह ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed