फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Changed Its Candidate for Bhoranj BY- Election at Hamirpur.

मोदी लहर से डरी कांग्रेस, नामांकन से ठीक पहले बदलना पड़ा उम्मीदवार

Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congress Changed Its Candidate for Bhoranj BY- Election at Hamirpur.

मोदी लहर में हार के डर से कांग्रेस को भोरंज उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बदलना पड़ा है। कांग्रेस आलाकमान को पहले घोषित प्रत्याशी प्रेम कौशल का टिकट काट दिया है और अब कांग्रेस पार्टी की नई उम्मीदवार प्रोमिला देवी होंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रेम कौशल के लिए टिकट की घोषणा करने के दूसरे दिन ही अपना फैसला बदलने को मजबूर हुई। प्रोमिला देवी की भोरंज विधानसभा क्षेत्र में अपने जिला परिषद वार्ड की डेढ़ दर्जन पंचायतों में मजबूत पकड़ है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने उपचुनाव में भाजपा को चित करने के लिए महिला वोटरों पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस हाईकमान ने 24 घंटे के भीतर ही अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने एपीएमसी शिमला के चेयरमैन प्रेम कौशल को चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के करीबी हैं कौशल, इस वजह से कटा टिकट

Congress Changed Its Candidate for Bhoranj BY- Election at Hamirpur.

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को प्रेम कौशल के नाम टिकट जारी किया है, लेकिन सोमवार को पार्टी हाईकमान ने कौशल का टिकट काटकर प्रोमिला देवी को टिकट दे दिया। बेशक प्र्रेम कौशल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं।

लेकिन वे इस सीट से पहले भी दो बार चुनाव हार चुके हैं। सूत्रों की मानें तो मोदी लहर के बीच भाजपा के इस परंपरागत गढ़ को काबिज करने को प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों से परामर्श के बाद हाईकमान ने यह नया पैंतरा चलाया है।

कांग्रेस ने इसलिए प्रोमिला पर खेला दांव

Congress Changed Its Candidate for Bhoranj BY- Election at Hamirpur.

प्रोमिला देवी कांग्रेस की दामदार महिला नेत्री मानी जाती हैं। वह वर्तमान में प्रदेश महिला आयोग की सदस्य हैं। प्रोमिला पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह क्षेत्र समीरपुर वार्ड से दो बार जिला परिषद का चुनाव और धीरड़ वार्ड से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीत चुकी हैं। पंचायती राज चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने वाली प्रोमिला का इलाके में अच्छा खासा रसूख है।

अनिल धीमान ने भरा नामांकन, प्रोमिला देवी कल भरेंगी 
प्रदेश भाजपा से डा. अनिल धीमान ने सोमवार को भोरंज में अपना नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, संसदीय प्रभारी रणधीर शर्मा और पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।

प्रोमिला देवी मंगलवार को भोरंज स्थित एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरेंगी। इसके बाद शंभू ताल स्टेडियम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विशाल चुनावी रैली का आयोजन होगा। रैली में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed