फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress campaign in himachal Modi ke bol, jumlon ke dhol

19 विस क्षेत्रों में चलेगा ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ अभियान

Fri, 08 Jul 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Jul 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
congress campaign in himachal Modi ke bol, jumlon ke dhol
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की लोकसभा चुनाव के दौरान किए वादे पूरे न करने पर कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी 18 जुलाई को हिमाचल के 19 विधानसभा क्षेत्रों में ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ अभियान के अगले चरण में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को उन ब्लॉकों में विशेष तौर पर दायित्व सौंपा गया है, जिनमें करसोग में प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, चुराह में चौधरी चंद्र कुमार, धर्मपुर में हर्ष महाजन, नालागढ़ में गंगूराम मुसाफिर, जयसिंहपुर में रंगीला राम राव, सुजानपुर में रामलाल ठाकुर, भटियात में अजय महाजन, फतेहपुर में डा. बीरू राम किशोर, मनाली में सोहन लाल,
विज्ञापन


बल्ह में कुलदीप सिंह पठानिया, भोरंज में राजेश धर्माणी, नादौन में रोहित ठाकुुर, चिंतपूर्णी में किशोरी लाल, बिलासपुर में संजय रतन, सोलन में डॉ. सुभाष मंगलेट, रेणुका में जगजीवन ठाकुर, निरमंड में दीपक राठौर, कसुम्पटी में मनजीत ठाकुर और रामपुर में आईएन मेहता रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्लॉक प्रभारियों, पर्यवेक्षकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, सभी अग्रणी संगठनों और विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। कांग्रेस पार्टी ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ अभियान के तहत प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed