फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal election 2022, Congress gave ticket to Sundar Thakur from Kullu, Khimi Ram from Banjar

Kullu: कांग्रेस ने कुल्लू से सुंदर ठाकुर, बंजार से खीमी राम को दिया टिकट

Wed, 19 Oct 2022 04:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2022, Congress gave ticket to Sundar Thakur from Kullu, Khimi Ram from Banjar
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जिला कुल्लू की दो और जनजातीय लाहौल-स्पीति की एकमात्र विधानसभा से टिकट फाइनल कर दिए हैं। हालांकि अभी जिला कुल्लू की मनाली और आनी विस का पेंच फंसा हुआ है। मंगलवार रात करीब 9ऱ्00 बजे के आसपास कांग्रेस हाईकमान ने टिकटों को लेकर सूची जारी की। इसमें कुल्लू सदर विधानसभा से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को फिर मैदान में उतारा है। वे कुल्लू विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में महेश्वर सिंह को हराया था। अब कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताते हुए दांव खेला है। वहीं बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा को बंजार से टिकट दिया गया।

विज्ञापन


खीमी राम शर्मा ने इसे पहले 2012 में बंजार से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वे पूर्व मंत्री दिवंगत कर्ण सिंह से करीब 10,000 वोटों से हार गए थे। कुछ महीने पहले वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्हें अब बंजार से प्रत्याशी बनाया है। खीमी राम को टिकट देने से कांग्रेस नेता और 2017 में बंजार से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे आदित्य विक्रम सिंह ने नाराज होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उधर लाहौल-स्पीति विधानसभा से कांग्रेस ने पूर्व विधायक रवि ठाकुर को विधानसभा चुनाव के रण में उतारा है। रवि लाहौल-स्पीति विधानसभा से लगातार तीसरी चुनाव लड़ेंगे। वे 2017 का चुनाव मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा से चुनाव हार गए थे। कुल्लू, बंजार और लाहौल-स्पीति विधानसभा में कांग्रेस के टिकट फाइनल होने से कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। अब कुल्लू और लाहौल-स्पीति से भाजपा किन पर अपना दांव खेलती है यह देखना भी दिलचस्प रहेगा।

विज्ञापन

Congress alloted tickets to Sundar Thakur from Kullu, Khimi Ram from Banjar

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed