फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress aabhar rally in zorawar stadium dharamshala on 21 December 2022

हिमाचल: 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी कांग्रेस, प्रियंका को बुलाने की तैयारी

Sat, 17 Dec 2022 11:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई।

विज्ञापन
congress aabhar rally in zorawar stadium dharamshala on 21 December 2022
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी को रैली में बुलाने की तैयारी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी सह प्रभारी भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


22 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा का शीत सत्र शुरू होना है। 21 दिसंबर को कांग्रेस सरकार धर्मशाला पहुंच जाएगी। 21 दिसंबर सुबह 11:00 बजे धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आभार रैली का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे। पाट्री नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आभार रैली में बुलाने के लिए विशेष तौर पर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई। कांग्रेस के प्रत्याशियों को तय करने में भी प्रियंका की बड़ी भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रियंका गांधी का अब चुनाव जीतने के बाद आभार रैली में शामिल होना आवश्यक है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी से विशेष आग्रह किया जा रहा है। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत कोटली शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी न्यौता भेजा जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed