फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Confusion over big paragliding competition in Bir Billing Valley

Paragliding: हिमाचल की बीड़ बिलिंग घाटी में बड़ी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता पर असमंजस

Sat, 01 Oct 2022 12:49 PM IST
Krishan Singh राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
राजकुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में इस पैराग्लाइडिंग सीजन में किसी भी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति है। अक्तूबर और नवंबर माह में संभावित चुनाव आचार संहिता के कारण पर्यटन विभाग की ओर से किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन होता हुआ नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन
Confusion over big paragliding competition in Bir Billing Valley
पैराग्लाइडिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में इस पैराग्लाइडिंग सीजन में किसी भी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति है। अक्तूबर और नवंबर माह में संभावित चुनाव आचार संहिता के कारण पर्यटन विभाग की ओर से किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन होता हुआ नहीं दिख रहा है।  पैराग्लाइडिंग के अब तक के इतिहास में चुनावी वर्ष में किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन संभव नहीं हो सका है और इस बार भी घाटी किसी बड़ी प्रतियोगिता के आयोजन से महरूम रहेगी। पिछले पांच वर्षों के दौरान मात्र पहले वर्ष ही स्थानीय प्रशासन के प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो सका है। अब तक घाटी में मात्र एक वर्ल्ड कप का आयोजन कांग्रेस कार्यकाल में तत्कालीन मंत्री सुधीर शर्मा के प्रयासों से संभव हो पाया है। इसके अतिरिक्त प्री वर्ल्ड कप स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं।

विज्ञापन


इस बार घाटी में तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर के पायलटों के दस्तक देने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारतीय सेना के तीनों अंगों के पैराग्लाइडर पायलटों की अक्तूबर माह के अंत में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होगा और भारतीय सेना के बड़े अधिकारी समापन समारोह में भाग लेंगे। बीड़ बिलिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, लेकिन इस तरफ अब तक प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की पहल नहीं हुई है। बीड़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश अबरोल का कहना है कि 15 अक्तूबर के बाद बीड़ बिलिंग में बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पायलटों के आने की उम्मीद है। प्रदेश पर्यटन विभाग के जिला अधिकारी विनय ने बताया कि अब तक बीड़ बिलिंग में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार के दिशा निर्देश नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed