फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conference of Chief Ministers and mps of 12 States will be held in shimla

यहां होगा 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, सांसद भी करेंगे शिरकत

Sat, 29 Sep 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Conference of Chief Ministers and mps of 12 States will be held in shimla

कृषि के माध्यम से हिमालयी क्षेत्र के लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण विषय पर पांच अक्तूबर को शिमला में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बारह हिमालयी प्रदेशों के मुख्यमंत्री और सांसद शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनवायरमेंट (हिमकोस्ट) के प्रबंध निदेशक कुनाल सत्यार्थी ने बताया कि हिमाचल सरकार इस सम्मेलन का आयोजन प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से कर रही है। इसे 12 हिमालयन राज्यों के एक सिविल सोसायटी संगठन समेकित पर्वतीय पहल तथा शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन की सहभागिता से आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

विभिन्न राज्यों की ओर से दी जाएंगी प्रस्तुतियां

Conference of Chief Ministers and mps of 12 States will be held in shimla

दो चरणों में होने वाले इस सम्मेलन में 3 और 4 अक्तूबर को शूलिनी विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों तथा संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों का सेमीनार होगा। पांच को शिमला के होटल पीटरहॉफ  में मुख्यमंत्रियों और सांसदों का सम्मेलन होगा। सम्मेलन में कृषि के माध्यम से हिमालयी लोगों की भावी पीढ़ी के कल्याण विषय के अलावा हिमालयी क्षेत्र में जल विद्युत और सतत पर्यटन पर भी चर्चा होगी।

इन विषयों पर विभिन्न राज्यों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे पहले हिमाचल सरकार ने करीब 9 वर्ष पहले 29 से 30 अक्तूबर 2009 को ‘भारतीय हिमालय: ग्लेशियर्ज, जलवायु परिवर्तन एवं आजीविका’ विषय पर शिमला में हिमालयी मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed