फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Concentrators sent from PM Cares will be monitored through MIS

एमआईएस से होगी पीएम केयर्स से भेजे गए कंसंट्रेटरों की निगरानी

Tue, 15 Jun 2021 12:43 PM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 12:43 PM IST
सार

एनआईसी हिमाचल के प्रमुख अजय सिंह चहल की एक टीम 15 दिन से यह एप और सिस्टम तैयार करने में जुटी थी। एमआईएस मदद से पीएम केयर्स के जरिये राज्य को मिलने वाले एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों की मूवमेंट की निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
Concentrators sent from PM Cares will be monitored through MIS
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड-19 के खिलाफ जंग में हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के नाम एक और उपलब्धि हो गई है। कोविड टेस्ट की केंद्रीयकृत निगरानी के लिए पोर्टल व मोबाइल एप बनाने के बाद हिमाचल एनआईसी ने एक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) और मोबाइल एप तैयार किया है। इसकी मदद से पीएम केयर्स के जरिये देशभर के सभी राज्यों को मिलने वाले एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों की मूवमेंट की निगरानी की जाएगी। एनआईसी हिमाचल के प्रमुख अजय सिंह चहल की एक टीम पंद्रह दिन से यह एप और सिस्टम तैयार करने में जुटी थी। 

विज्ञापन


 कोरोना की तीसरी लहर से खासकर ग्रामीण इलाकों के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर तैयार करने के लिए यह कवायद की गई है। जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिल्ली से जिस राज्य के जिले के लिए भेजे जाएंगे, उनके वहां प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर कंसंट्रेटर की पैकिंग में लगे विशेष बार कोड को स्कैन कर फोटो के साथ जानकारी एप पर अपलोड करेंगे। इससे सुनिश्चित होगा कि जिस जगह के लिए जितने कंसंट्रेटर भेजे गए हैं, वहां उतने ही पहुंचे हैं। पीएम केयर्स के पैसे से खरीदे गए वेंटिलेटरों को भेजने के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए इस बार सूचना प्रौद्योगिकी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


हिमाचल को आज मिलेंगे 773 कंसंट्रेटर
शुरूआती दौर में हिमाचल को ओएनजीसी के जरिये 773 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए हैं। ये मंगलवार तक सूबे के स्वास्थ्य अधिकारियों को मिल जाएंगे। एनएचएम के एमडी डॉ. निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। कंसंट्रेटर पीएम केयर्स के निर्देश पर ओएनजीसी अपने गोदाम से संबंधित जिलों के सीएमओ को भेजेगा और सीएमओ अपने जिले के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के कुल 773 ग्रामीण क्षेत्रों के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर इन्हें स्थापित कराएंगे। स्थापित होने के बाद अगले चौदह दिन उनके सुचारु रूप से चलने की जानकारी भी इसी एप में दर्ज की जाएगी। तकनीकी दिक्कत होने पर एप के माध्यम से ही सीधे कंसंट्रेटर बनाने वाली कंपनी तक शिकायत की जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed