फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Computer Teachers will Starts Hunger Strike In Himachal.

आमरण अनशन करेंगे कंप्यूटर शिक्षक, दी आत्मदाह करने की धमकी

Thu, 04 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Aug 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Computer Teachers will Starts Hunger Strike In Himachal.
कंप्यूटर शिक्षकों ने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शिक्षा विभाग में मर्ज किए जाने की मांग को लेकर लामबंद कंप्यूटर शिक्षकों ने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है। आठ अगस्त को बैठक कर आमरण अनशन पर बैठने की तारीख का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय शिमला के बाहर कंप्यूटर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर आत्मदाह करने की धमकी भी दी। नाइलेट कंपनी को एक साल की एक्सटेंशन देने का विरोध करते हुए कंप्यूटर शिक्षकों में मांगें पूरी नहीं होने तक स्कूलों में नहीं जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


उधर, प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग के बावजूद सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया। सैकड़ों शिक्षक निराश होकर ही सचिवालय से लौटे। बुधवार देर शाम तक कालीबाड़ी हॉल में बैठक कर शिक्षकों ने आठ अगस्त से प्रदर्शन को तेज करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने निकाली रैली, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Computer Teachers will Starts Hunger Strike In Himachal.
गुरुद्वारे के पास शिक्षकों ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह सैकड़ों कंप्यूटर शिक्षक छोटा शिमला बस स्टॉप के पास एकत्र हुए। गुरुद्वारे के पास शिक्षकों ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कंपनी को एक्सटेंशन देने के लिए पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा और शिक्षा निदेशक के प्रति कड़ा रोष जताया।

कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि 31 दिनों से कंप्यूटर शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। प्रदेश के 1100 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूरी तरह से ठप है। बीते कई सालों से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों के भविष्य की सरकार परवाह नहीं कर रही है।

शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अफसरों का कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर रवैया नकारात्मक है। प्रदर्शनकारियों को संघ के पदाधिकारी कपिल, राकेश शर्मा सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed