{"_id":"577a84784f1c1b6c697fa817","slug":"computer-teachers-on-hunger-strike-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाएं छोड़ अनशन पर बैठे कंप्यूटर शिक्षक, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाएं छोड़ अनशन पर बैठे कंप्यूटर शिक्षक, जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर शिक्षक संघ ने सोमवार से शिमला में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात न हो पाने से निराश शिक्षक सोमवार शाम को विधानसभा के पास स्थित वर्षाशालिका में क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
क्रमिक अनशन की शुरुआत चंबा जिले के शिक्षकों ने की है। सोमवार को कंप्यूटर शिक्षक मुख्यमंत्री से मुलाकात करने हॉलीलाज पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री डोडरा क्वार जाने के लिए अनाडेल रवाना हो गए।
विज्ञापन
जब शिक्षकों को पता लगा कि मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर वापस लौट आया तो कंप्यूटर शिक्षक सचिवालय पहुंच गए। यहां भी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद निराश शिक्षकों ने उच्च शिक्षा निदेशालय जाकर निजी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय से शेरे पंजाब तक रैली निकाली। शाम को करीब पांच बजे से शिक्षक संघ ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कंप्यूटर शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि जब तक कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति नहीं बनाई जाती तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।