{"_id":"5b13eb714f1c1baf6e8b60fa","slug":"computer-teachers-are-not-getting-salary-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिली पगार, पॉलिसी न बनने पर सरकार के प्रति रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं मिली पगार, पॉलिसी न बनने पर सरकार के प्रति रोष
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में तैनात कंप्यूटर शिक्षकों को दो महीने से पगार नहीं मिल रही है। स्कूलों की तरफ से इन शिक्षकों की तनख्वाह जारी करने के दस्तावेज शिक्षा विभाग में जमा करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बावजूद तनख्वाह जारी नहीं की जा रही है। शिक्षकों का मानना है कि सैलरी का पैसा विभाग दूसरे हेड में खर्च कर रहा है। अब शिक्षक संघ इस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1190 कंप्यूटर शिक्षक हैं। यह शिक्षक 15 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल में चाहे भाजपा सरकार या फिर कांग्रेस सरकार सत्ता में रही हो, लेकिन किसी ने भी उनके हितों का ध्यान नहीं रखा है।
विज्ञापन
अब इन शिक्षकों को जयराम सरकार के ढेरों उम्मीदें हैं। हालांकि संगठन के पदाधिकारियों ने पालिसी को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात भी की है, लेकिन अभी तक महासंघ को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
महासंघ के पदाधिकारी रोशन मेहता ने बताया कि बीते दो महीने से शिक्षकों को तनख्वाह नहीं दी गई है। हिमाचल के सभी स्कूलों से नियमानुसार छात्रों की फीस जमा कराई गई, बावजूद शिक्षा विभाग कंप्यूटर शिक्षकों के रोषण करने में लगा है।