फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   computer teacher strike in himachal

मांगें मानने तक आंदोलन से नहीं हटेंगे कंप्यूटर शिक्षक

Sun, 10 Jul 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Jul 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
computer teacher strike in himachal
सिरमौर जिले में हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल का असर हिमाचल के 80 हजार छात्रों पर पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप है। लेकिन प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षकों का चौड़ा मैदान में छठे दिन भी क्रमिक अनशन जारी है।

विज्ञापन


शनिवार को सिरमौर जिले के कंप्यूटर शिक्षक विक्रम, दिनेश चौहान, शमशेर राणा और दीपक अनशन पर बैठे। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अभी वह क्रमिक अनशन पर हैं अगर प्रदेश सरकार मांगें नहीं मानती है तो आमरण अनशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाती, तब तक शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार करते रहेंगे।

विज्ञापन

1458 कंप्यूटर शिक्षक हैं स्कूलों में तैनात

computer teacher strike in himachal

प्रदेश में 1458 कंप्यूटर शिक्षक हैं जो प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैनात हैं। यह शिक्षक 14 सालों से सेवाएं दे रहे हैं। इनका आरोप है कि कंपनी की ओर से इन शिक्षकों को न तो समय पर तनख्वाह दी जा रही है और न ही सरकार की ओर से इनके लिए नीति बनाई जा रही है।

इधर, कंप्यूटर समिति के पदाधिकारी जगदीश शर्मा, गगनदीप ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक शिक्षकों की मांगें नहीं मानती है, अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले कंप्यूटर शिक्षक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे, उस दौरान सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को दो दिन के भीतर पालिसी बनाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक इन शिक्षकों के लिए कोई नीति नहीं बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed