{"_id":"e850e434eb5104eecb4b36822fa6cf7e","slug":"complete-ban-petrol-diesel-vehicles-in-rohtang-wef-from-17-august-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रोहतांग नहीं जा पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रोहतांग नहीं जा पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मोहलत खत्म होते ही जिला प्रशासन कुल्लू ने आदेशों का पालन करते हुए सोमवार से मनाली से रोहतांग जाने वाले सभी तरह के पेट्रोल और डीजल वाहनों पर रोक लगा दी है। अब केवल लाहौल स्पीति और लेह जाने वाले वाहन ही इस मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें पहले मनाली में बैरियर पर इसके पुख्ता प्रमाण देने होंगे, इसके बाद ही परमिट जारी होंगे। बता दें कि एनजीटी ने रोहतांग जाने वाले वाहनों पर फरवरी माह में रोक लगा दी थी। बाद में हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली की अपील पर एनजीटी ने 15 मई से 14 अगस्त तक 600 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को जाने की अस्थायी परमिशन दी थी।
विज्ञापन
मोहलत खत्म होते ही 16 अगस्त रविवार को जिला प्रशासन ने इस संबंध में एसडीएम मनाली और पर्यटन विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं कि 17 अगस्त से किसी भी वाहन को रोहतांग जाने के लिए परमिट जारी न किया जाए। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि एनजीटी के आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार से रोहतांग जाने के लिए किसी भी वाहन को परमिट जारी न किया जाएगा। हालांकि, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रोक नहीं है। एनजीटी के यह आदेश लाहौल, लेह और लद्दाख जाने वाले वाहनों पर लागू नहीं होंगे। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने कहा है कि सैलानियों की सुविधा को देखते हुए दी गई राहत 14 अगस्त को खत्म हो चुकी है।
उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि रोक लगने से सैलानियों और कारोबारियों को दिक्कत होगी। सैलानी तो अब रोहतांग जा ही नहीं पाएंगे। अगर लेह-लद्दाख और लाहौल के नाम पर कोई रोहतांग दर्रे में घूमता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन इस संबंध में जल्द ही एनजीटी के समक्ष पक्ष रखेगा।