{"_id":"66adea3f8affe416b80ed7e2","slug":"complete-ban-on-transfer-of-govt-employees-in-himachal-govt-took-decision-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर इस दिन से लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर इस दिन से लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लिया फैसला
Sat, 03 Aug 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:29 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 5 अगस्त से तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कर्मचारियों के तबादलों के ऐसे प्रस्तावों पर कार्रवाई और कार्यान्वयन किया जाएगा, जो व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 के पैरा 8 के तहत विशेष रूप से प्रदान की गई परिस्थितियों के अनुरूप होंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों व उपायुक्तों को निर्देश जारी कर कड़ाई से अनुपालन के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 1 मार्च, 2024 को जारी पत्र के जरिये बताया था कि 1 अप्रैल, 2024 से या आदर्श आचार संहिता लागू होने की तारीख से जो भी पहले हो, कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध फिर से प्रभावी हो जाएगा। इसी के तहत अब तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन