फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Complaints of Fraud in development work of Panchayat missing in jan manch at kullu

पंचायत में विकास कार्य की धांधली की शिकायत जनमंच से हुई गायब

Tue, 09 Jul 2019 11:43 AM IST
Krishan Singh सुभाष सेन, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)/कुल्लू
सुभाष सेन, अमर उजाला, ब्रौ (रामपुर बुशहर)/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Complaints of Fraud in development work of Panchayat missing in  jan manch at kullu

जनता की समस्याओं को हल करने के लिए चलाए जा रहे जनमंच कार्यक्रम में भी समस्याओं का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। पूर्व की कई शिकायतें लंबित हैं। ताजा मामला निरमंड में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान पेश आया है जहां शिकायत ही गायब कर दी गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा से इस शिकायत को उठाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वे कोर्ट जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


निरमंड विकास खंड की पोशना पंचायत के लोकेंद्र सिंह, गाजरू राम, अमर सिंह, वेद ठाकुर और डीएन शर्मा ने कहा कि पोशना पंचायत में हुए विकास कार्यों में धांधली को लेकर बीते 26 जून को डीसी कुल्लू को भी शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी, लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। हालांकि डीसी कुल्लू द्वारा पंचायत में हुए विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं को लेकर शीघ्र जांच करने का आश्वासन दिया गया था।

उन्होंने कहा कि धांधली की शिकायत पंचायत में आयोजित प्री जनमंच कार्यक्रम में भी रखी गई थी, लेकिन रविवार को निरमंड में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में आई 145 शिकायतों में से उनकी यह शिकायत गायब हो गई।

ग्रामीणों का आरोप, किया गया राजनीतिक खेल

ग्रामीणों ने जनमंच अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा से इस बारे में जब पूछताछ की तो उन्होंने संबंधित एसडीएम और बीडीओ से शिकायत न दर्ज करने बारे जवाब तलब किया। लोकेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत का सीधे तौर पर राजनीतिकरण हुआ है, जिस कारण उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई।

उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही पंचायत के विकास कार्यों की अनियमितताओं की जांच नहीं की गई तो वे इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन से पंचायत में हुई धाधंलियों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। 

जनमंच में दो शिकायतों को डाला गया था। एक शिकायत प्राइमरी स्कूल कशोली स्कूल के भवन को लेकर थी। इस स्कूल को वर्ष 2000 से असुरक्षित घोषित किया है, बावजूद स्कूल में नया भवन नहीं बना है।

जनमंच में उनकी एक शिकायत को लाया गया लेकिन दूसरी शिकायत गायब पाई गई। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उनकी शिकायत नहीं आई तो उन्होंने जनमंच की अध्यक्षता कर रहे कृषि मंत्री डॉ. मारकंडा से इसकी शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत को राजनीतिक खेल के चलते जनमंच में नहीं लाया गया है। उधर, जनमंच के प्रदेश संयोजक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि वह फिलहाल शिमला से बाहर हैं। लौटने पर इसकी डीसी कुल्लू से रिपोर्ट लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed