फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complaint to election commission of hp private educational regulatory commission chairman

निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष पर वसूली का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत, जांच के आदेश

Fri, 17 May 2019 10:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
complaint to election commission of hp private educational  regulatory commission chairman
केके कटोच - फोटो : सोशल मीडिया

निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा आरोप लगा है। चुनाव आयोग में की गई एक शिकायत में कहा गया है कि वह राज्य के निजी विश्वविद्यालयों से कांग्रेस के लिए चुनावी चंदा जुटा रहे हैं। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच को पिछली सरकार ने नियुक्ति दी थी। कटोच के खिलाफ हाल ही में चुनाव आयोग में ऊना और कांगड़ा निवासी दो व्यक्तियों ने शिकायत की है। आरोप लगाया है कि कटोच लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए निजी विश्वविद्यालयों के अलावा निजी कॉलेजों से भी चंदा वसूल रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि कटोच अपने पद का दुरुपयोग कर संस्थानों को पैसा देने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो अलग-अलग शिकायती पत्रों में नियामक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ संगीन आरोप लगने पर चुनाव आयोग ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मामले में प्रमुख सचिव शिक्षा को शिकायत पर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed