{"_id":"5855735d4f1c1bc72b649cb9","slug":"complaint-for-deaths-due-to-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से देश में हुई मौतों पर केंद्र के खिलाफ शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से देश में हुई मौतों पर केंद्र के खिलाफ शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी को लेकर हुई मौतों को लेकर सर्व समाज जनहित मंच ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पालमपुर थाना में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में मंच का कहना है कि देश में नोटंबदी के चलते कई लोगों की मौतें हुई हैं। लोग आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
यह केंद्र सरकार के तुगलकी फरमानों की वजह से हुआ है। इससे देश के कई राज्यों में लोगों की जान चली गई। गरीब और निर्दोष लोगों की मौतों का कारण प्रधानमंत्री मोदी का नोटबंदी का फरमान है। लिहाजा, भारत के संविधान और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, जो किसी भी व्यक्ति की मौत का कारण बनी हों, उनके तहत निर्दोष लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष राजीव जंवाल और भुवनेश सूद का कहना है कि लोग नोटबंदी होने के कारण परेशान हो रहे हैं। इससे कई लोग आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। नोटबंदी से कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस इस पर कार्रवाई करे। थाना प्रभारी पालमपुर गुरबचन सिंह ने कहा कि जनहित मंच की केंद्र सरकार के खिलाफ शिकायत आई है। जांच के बाद आगामी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
अच्छे दिनों का पुतला फूंका
सर्व समाज जनहित मंच ने अध्यक्ष राजीव जंवाल और भुवनेश सूद की अगुवाई में पालमपुर में शहर में केंद्र सरकार के अच्छे दिनों का पुतला फूंककर उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।