फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   complaint about street light through sms.

स्ट्रीट लाइट खराब है तो SMS से करें शिकायत

Tue, 09 Sep 2014 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Sep 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
complaint about street light through sms.

शहरवासियों को जल्द ही खराब रहने वाली स्ट्रीट लाइटों से निजात मिलने वाली है। नगर निगम ने इसके लिए एक योजना तैयार की है। इसके तहत मोबाइल फोन से एसएमएस (मैसेज) भेजकर लोग खराब लाइटों की शिकायत कर सकेंगे।

विज्ञापन


शहर में स्थित बिजली के खंभों की जीपीएस मैपिंग करने से यह संभव होगा। लोगों के लिए मददगार साबित होने वाली इस योजना के तहत बिजली के खंभों पर मोबाइल फोन नंबर और खंभे का नंबर लिखा जाएगा।

विज्ञापन


किसी भी क्षेत्र से रात के समय गुजरते हुए अगर स्ट्रीट लाइट बंद मिलती है तो इसकी शिकायत की जा सकेगी। शिकायत करने वाले व्यक्ति द्वारा भेजे जाने वाला एसएमएस एक मशीन में जाएगा। मशीन खंभे के नंबर के अनुसार संबंधित अफसर के मोबाइल पर शिकायत को भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर संबंधित अफसर को बिजली बोर्ड से संपर्क कर स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाना होगा। शहर के एक वार्ड को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना जाएगा। इस वार्ड में अगर योजना सफल रही तो पूरे शहर में इसे शुरू किया जाएगा।

इस योजना से रात के समय अंधेरी सड़कें जहां जगमग होंगी वहीं नगर निगम को भी बंद लाइटों का बिल बिजली कंपनी को नहीं चुकाना पड़ेगा। जीपीएस मैपिंग से मशीन बता देगी कि कौन सी लाइट, कितने समय तक बंद रही।


उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा कि एक एनजीओ ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। नगर निगम सदन में मामले ले जाने के बाद इस योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुने जाने वाले वार्ड का फैसला भी अभी लिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed