फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Compensation of 12.71 lakhs to dependents in vehicle accident

Shimla News: वाहन दुर्घटना में आश्रितों को 12.71 लाख का मुआवजा

Fri, 20 Jan 2023 04:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण शिमला ने इस मुआवजे को 12 फीसदी ब्याज दर के साथ अदा करने के आदेश दिए हैं। यह ब्याज याचिका दायर होने की तिथि से अदा करना होगा। 

विज्ञापन
Compensation of 12.71 lakhs to dependents in vehicle accident
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला जिला अदालत चक्कर ने वाहन दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 12.71 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण शिमला ने इस मुआवजे को 12 फीसदी ब्याज दर के साथ अदा करने के आदेश दिए हैं। यह ब्याज याचिका दायर होने की तिथि से अदा करना होगा। पांवटा साहिब निवासी सुशीला और अन्या की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए न्यायाधिकरण यह निर्णय सुनाया। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता का पति शिमला में गाड़ी चलाता था।

विज्ञापन


नारायणगढ़ के पास जब उसने अपनी गाड़ी खड़ी की तो उसमें आग लग गई। आग को बुझाते समय वह बुरी तरह से झुलस गया। 28 जून 2018 को उसकी मृत्यु हो गई थी। याचिकाकर्ताओं ने मुआवजे के लिए वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण शिमला के  समक्ष याचिका दायर की। दलील दी गई कि मृतक 12,500 रुपये मासिक कमाता था और उसकी उम्र मात्र 34 वर्ष थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद वाहन दुर्घटना में घायल को 12.71 लाख रुपये का मुआवजा अदा करने के आदेश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed