फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   compensation for four lane by himachal govt

फोरलेन प्रभावितों को फैक्टर-2 में मुआवजा देना सरकार के लिए बना मुसीबत

Wed, 09 May 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 09 May 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
compensation for four lane by himachal govt

फोरलेन निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण करने के मामले में लोगों को फैक्टर -2 के तहत मुआवजा देना सरकार के लिए मुसीबत बन गया है। सरकार का तर्क है कि अगर फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा देने की हामी भरती है तो हिमाचल में सड़कों के निर्माण और बिजली तथा अन्य प्रोजेक्टों के लिए भी जमीन एक्वायर करने पर सरकार को चार गुणा मुआवजा देना पड़ेगा।

विज्ञापन


फोरलेन विस्थापित और प्रभावित सरकार पर चार गुणा मुआवजा देने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन सरकार के पास यह मामला लटका पड़ा है। केंद्र सरकार प्रभावितों को फैक्टर वन (जमीन की कीमत की दोगुनी राशि) के तहत मुआवजा दे रही है।
विज्ञापन


फोरलेन प्रभावित समिति का कहना है कि केंद्र ने प्रदेश सरकार को स्पष्ट किया है कि अगर सरकार फैक्टर टू (जमीन की चार गुणा राशि) के तहत मुआवजा देने पर राजी होती है तो केंद्र यह मुआवजा देने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

compensation for four lane by himachal govt

लेकिन पेच यह है कि सरकार को फिर हिमाचल में लगाए जाने वाले प्रोजेक्टों के लिए जमीन एक्वायर करने के लिए इतनी राशि देनी पडे़गी। इसके चलते सरकार इस पर क्या करे क्या न करे की स्थिति में है। हिमाचल में शिमला-धर्मशाला, पठानकोट-मंडी, जालंधर-मंडी और परवाणू-शिमला फोरलेन का काम चल रहा है।

इसमें लोगों की जमीनें एक्वायर की गई हैं। अभी लोगों को फैक्टर वन के तहत ही राशि मुहैया कराई जा रही है। फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति के सचिव मदन लाल शर्मा का कहना है कि लोगों को जमीन एक्वायर करने के बाद पैसा नहीं दिया जा रहा है।

मकान तोड़े गए, रास्ते और पेयजल स्रोतों को तबाह कर दिया गया। जरूरत से ज्यादा लोगों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया। उन्होंने जयराम सरकार से चार गुणा मुआवजा देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed