Mandi News: क्यूएफएक्स मामले में कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई
फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी मामले में मंडी पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी इस मामले में अहम मानी जा रही हैं कि अब पुलिस के हाथ कंपनी की महिला निदेशक लग गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्यूएफएक्स कंपनी के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी मामले में मंडी पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी इस मामले में अहम मानी जा रही हैं कि अब पुलिस के हाथ कंपनी की महिला निदेशक लग गई है। मामले से जुड़े मुख्य आरोपी विदेश फरार हो गए हैं। जिनकी भारत वापसी के लिए भी मंडी पुलिस लगातार काम में लगी हुई है। महिला निदेशक को मंडी पुलिस की टीम ने कुल्लू के भुंतर से दबोचा। महिला निदेशक पुलिस से बचने के लिए भूमिगत हो गई थी। निदेशक भी मंडी जिले से संबंधित बताई जा रही है। पुलिस महिला निदेशक से पूछताछ कर रही है और तथ्य खंगाल रही है। अभी इस मामले में कई और रिकॉर्ड कब्जे में लिया जा सकता है।
इसके लिए भी पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उधर, इस मामले से जुड़े निवेशक खामोश बैठे हुए हैं और दस्तावेज होने का दावा कर रहे हैं। जबकि इस मामले में पुलिस जांच के दौरान कई खुलासे हो चुके हैं। कंपनी फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग अधिकृत नहीं थी। इसके लिए उनके पास जरूरी लाइसेंस नहीं थे। दो सालों में कंपनी में करीब 210 करोड़ रुपये पूंजी का निवेश हुआ था। इस पूरे खेल में करीब 70 करोड़ रुपये ठगी होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मामले से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार तहकीकात की जा रही है।