फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Company handed over dismissal letters to 102 and 108 ambulance personnel in himachal

शिमला: 102 और 108 एंबुलेंस कर्मियों को कंपनी ने थमाए बर्खास्तगी पत्र

Tue, 19 Oct 2021 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 07:56 PM IST
सार

कंपनी ने सभी कर्मियों को बर्खास्तगी पत्र थमा दिए हैं। इससे कर्मियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। जीवीके कंपनी से सरकार का करार खत्म हो गया है। अब नई कंपनी से करार होगा।

विज्ञापन
Company handed over dismissal letters to 102 and 108 ambulance personnel in himachal
आपातकालीन एंबुलेंस सेवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चलने वाली आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के कर्मचारियों को कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी ने सभी कर्मियों को बर्खास्तगी पत्र थमा दिए हैं। इससे कर्मियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। जीवीके कंपनी से सरकार का करार खत्म हो गया है। अब नई कंपनी से करार होगा। एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि किसी भी कंपनी को सेवाएं देने का टेंडर दिया जाए, लेकिन पहले से तैनात सभी कर्मियों को यथावत नौकरी में रखा जाए।

विज्ञापन


प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस चलाने का ठेका सरकार ने जीवीके कंपनी को दिया था। कंपनी का टेंडर 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके तहत एंबुलेंस के पायलट, कैप्टन, ईएमटी सहित कॉल सेंटरों में 1000 कर्मी तैनात हैं। आपातकालीन सेवा 108 और 102 में तैनात विशाल झौटा, पुष्पेंद्र शर्मा, राजेश चंदेल, प्रदीप चौहान, कपिल देव, राजेश कुमार, अजय कुमार, चमन लाल, दुर्गा सिंह, पन्ना लाल, जीवन सिंह, मनोज ने बताया कि दस सालों से कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल में भी सभी कर्मचारियों ने कोरोना वारियर बनकर अपनी सेवाएं दी।
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर दिन रात कार्य किया।आज सभी कर्मियों को बर्खास्तगी लेटर दिए गए हैं। 16 नवंबर के बाद सभी की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी। उच्च न्यायालय ने जो वेतनमान कंपनी के लिए निर्धारित किया गया है, उसी आधार पर सभी को रखा जाए। उधर, एनएचएम के एमडी हेमराज बैरवा ने बताया कि शीघ्र ही नई कंपनी के साथ करार किया जा रहा है। 108 और 102 एंबुलेंस मेें काम करने वाले योग्य कर्मचारी हैं। नई कंपनी इन्हीं कर्मचारियों की तैनाती करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed