फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Company and electricity board officials summoned on water rationing

Shimla News: पानी की राशनिंग पर कंपनी और बिजली बोर्ड के अधिकारी तलब

Fri, 05 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Company and electricity board officials summoned on water rationing
नगर निगम के टाउन हॉल में आज होगी पानी की किल्लत पर बैठक, अधिकारियों को देना होगा जवाब राशनिंग के लिए जिम्मेवार कौन
विज्ञापन

सतलुज पेयजल योजना पर भी की जाएगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पानी की राशनिंग पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेयजल कंपनी और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को तलब कर दिया है। इन्हें शनिवार को टाउन हॉल में होने वाली बैठक में पूरी रिपोर्ट साथ लाने को कहा है। रोज पानी देने में क्या परेशानी आ रही है, इस पर कंपनी और बिजली बोर्ड के अधिकारियों से आमने-सामने सवाल पूछे जाएंगे।

टाउन हॉल में शनिवार दोपहर बाद होने जा रही बैठक में कंपनी और बिजली बोर्ड के अधिकारियों से सतलुज पेयजल योजना शुरू करने को लेकर भी जवाब मांगा जाएगा। शिमला शहर में अप्रैल से पहले दिसंबर तक पानी की राशनिंग जारी है। यह पहली बार हो रहा है जब पूरा साल शिमला शहर में लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल रहा है। पेयजल कंपनी भी मानती है कि रोज पानी नहीं दे पा रहे। इसके पीछे लो वोल्टेज को कारण बताया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि सुबह शाम लो वोल्टेज के कारण पंपिंग बंद हो रही है। मेयर लो वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों से भी रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन




शहर के इन इलाकों में पेयजल किल्लत
राजधानी में कई महीनों से पानी की राशनिंग चल रही है। न्यू शिमला, खलीनी, कैथू, कंगनाधार समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि शहर के इन इलाकों में पांच से छह दिन बाद पानी मिल रहा है। लो वोल्टेज ने समस्या और बढ़ा दी है। यही वजह है कि पंपिंग व्यवस्था ठप होने के चलते दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह समस्या न बढ़े इसलिए इसके समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके अलावा दूसरी ओर सतलुज पेयजल परियोजना को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी और अगले साल पानी शहर में पहुंच सके इसको लेकर कई निर्देश जारी होंगे। इन दिनों शकरोड़ी में पानी की टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है लेकिन काफी महीनों से इस प्रक्रिया के चले होने से शहर को पानी लिफ्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article