फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   companies are cheating Not only in the name of doubling the money but also reducing obesity, Police Headquarte

हिमाचल: पैसा दोगुना करने ही नहीं, मोटापा कम करने के नाम पर भी कंपनियां दे रहीं झांसा, कार्रवाई के आदेश

Tue, 28 Nov 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 10:36 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी, बद्दी की फाइनांस कंपनी, जिला मंडी में हुए फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में आरोपियों ने ठगी कर हजारों लोगों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
companies are cheating Not only in the name of doubling the money but also reducing obesity, Police Headquarte
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पैसा दोगुना करने ही नहीं, मोटापा कम करने और कई तरह के उत्पाद बेचने के नाम पर कई कंपनियां लोगों को झांसे में ले रही हैं। कई मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनियों ने लोगों को ऑनलाइन ठगने का जरिया बना लिया है। कई एजेंट उत्पाद बेचकर लोगों की चेन बना रहे हैं और कमीशन से लाखों रुपये कमा रहे हैं। पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलों के पुलिस अधीक्षकों को ऐसी फर्जी कंपनियों, फर्मों के संचालकों और एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्रिप्टोकरेंसी, बद्दी की फाइनांस कंपनी, जिला मंडी में हुए फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में आरोपियों ने ठगी कर हजारों लोगों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। कई फर्में एमएलएम यारी मल्टी लेवल मार्केटिंग के तहत काम कर रही हैं और निवेश करवाने तथा नए लोगों को जोड़कर आकर्षक उपहार देने का झांसा दे रही हैं। इसमें एजेंटों को अच्छी खासी कमीशन मिल रही है। पुलिस मुख्यालय ने ऐसी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ये ठग इतने शातिर होते हैं कि पांच मिनट में लोगों को झांसे में ले लेते हैं। लालच और हाई रिटर्न के चलते कोई भी आसानी से इनके झांसे में आ जाता है और लोग जीवनभर की पूंजी को पलभर में गंवा देते हैं। बद्दी में भी फर्जी फाइनांस कंपनी ने पहले लोगों को विश्वास में लिया, इसके बाद लोगों ने निवेश करना शुरू कर दिया। इसके बाद रातोंरात कंपनी ने दफ्तर बंद कर दिया। राजधानी शिमला में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां भी एक कंपनी ने लोगों को डबल पैसा देने का झांसा दिया, रातोंरात कंपनी भाग गई। जिला मंडी में फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में लोगों के करोड़ रुपये डूब गए हैं। मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में भी यही हुआ है। आरोपियों ने पहले लोगों को लुभावने सपने दिखाए। 11 महीने में कुछेक लोगों को पैसा डबल करके दिया, जैसे-जैसे लोग इसमें जुड़ते गए, आरोपी तो मालामाल हो गए, लेकिन निवेशक सड़क पर आ गए। पुलिस एसआईटी ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय ने जिला अधीक्षकों को फर्जी कंपनियों को संचालक और एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed