फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   community health centre to shimla rural dhami granted by himachal govt.

शिमला ग्रामीण क्षेत्र को जल्द मिलेगी करोड़ों की सौगात

Fri, 15 Jan 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धामी/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, धामी/शिमला Updated Fri, 15 Jan 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
community health centre to shimla rural dhami granted by himachal govt.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण की जनता के लिए सुन्नी में रिकार्ड समय में बने प्री फेब्रिकेटिड पांच करोड़ के सीएचसी भवन के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र की दूसरी सौगात तैयार है। धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तीन करोड़ से अधिक कीमत से बना बहुमंजिला भवन बनकर तैयार है। आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान के साथ तैयार भवन के लोकार्पण की तिथि तय होना बाकी है।

विज्ञापन


क्षेत्र की जनता को यह तोहफा फरवरी में भी मिल सकता है। निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। चार मंजिला इस भव्य भवन में शिमला ग्रामीण करीब दस पंचायतों के साथ सोलन अर्की तक की पंचायतों की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हर प्रावधान किया है।
विज्ञापन


भवन के लोकार्पण और उसमें जरूरत के हिसाब से स्टाफ तैनाती होने पर यहां के लोगों को उपचार को राजधानी नहीं दौड़ना पड़ेगा। भवन में जहां लिफ्ट, पार्किंग, लैब, लैबर रूम, ऑपरेशन थियेटर जैसी सुविधा का प्रावधान रखा है, वहीं इसमें स्पेशल वार्ड और मीटिंग और कांफ्रेंस रूम भी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की सक्रियता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के व्यक्तिगत रूप से इसमें रुचि लेकर समीक्षा कर विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश करते रहे। इसी का नतीजा है कि फरवरी 2012 में अवार्ड हुआ यह तोहफा क्षेत्र की जनता के लिए तैयार है। इसमें पानी और बिजली की फिटिंग सहित हर कार्य पूरा हो चुका है, अब इंतजार है तो सिर्फ रिबन कटने का। क्षेत्र की जनता को भी उस दिन का बेसब्री से इंतजार है।


किस फ्लोर में क्या होगी सुविधा

धरातल मंजिला एंबुलेंस सहित दस वाहनों की पार्किंग, लैब, सैंपल कलेक्शन एरिया
पहली मंजिल: लेबर रूम, नवजात शिशु केयर वार्ड, एक्स रे रूम, ओपीडी मेल और फीमेल, पांच पांच मेल फीमेल वार्ड रूम
दूसरी मंजिला: स्पेशल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, पोस्ट ऑपरेशन केयर रूम, 5-5 मेल फीमेल वार्ड, डेंटल ओपीडी
तीसरी मंजिल: 5-5 मेल फीमेल वार्ड, स्टोर, आफिसर रूम, कांफ्रेंस/मीटिंग रूम

लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर शिमला अशोक चौहान और शिमला ग्रामीण डिविजन एक्सईएन आरके श्रीधर ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। अब सिर्फ लिफ्ट इंस्टाल करने का कार्य शेष है। करीब 20,000 स्कवेयर मीटर में बनकर भवन बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed