{"_id":"69e4c7ea5a06beb6b40f9ea4","slug":"community-halls-gyms-and-five-new-ambulance-roads-will-be-built-in-the-city-shimla-news-c-19-sml1002-708443-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में सामुदायिक भवन, जिम पांच नए एंबुलेंस रोड बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में सामुदायिक भवन, जिम पांच नए एंबुलेंस रोड बनेंगे
विज्ञापन
खास खबर...
नगर निगम ने बजट उपलब्ध होने पर शुरू की टेंडर प्रक्रिया, अगले महीने से शुरू होगा निर्माण
नई सड़कें बनने से हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा, छोटा शिमला में सामुदायिक भवन के साथ बनेगा व्यावसायिक परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलने वाली हैं। नगर निगम की ओर से सामुदायिक भवन, जिम पार्क और एंबुलेंस सड़कों सहित कई विकास कार्य अगले महीने से शुरू किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मेयर सुरेंद्र चौहान के छोटा शिमला वार्ड में शहर का पहला सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसके साथ एक व्यावसायिक परिसर भी विकसित होगा, जहां लोग शादी और अन्य समारोह आयोजित कर सकेंगे। पहले चरण में 29 लाख रुपये से कार्य शुरू होगा और इसे साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ढली बाजार स्थित दुर्गा मंदिर कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इसका लंबे समय से लोग इंतजार कर रहे थे। न्यू शिमला के सेक्टर-4 में शैरब निवास के पास 9.47 लाख रुपये की लागत से संपर्क सड़क बनेगी। रुल्दूभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार में पंचायत घर के पास भी एंबुलेंस सड़क बनाई जाएगी। कैथू वार्ड में नेगी हाउस से कसोट रोड तक एंबुलेंस सड़क निर्माण पर 44 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं बालूगंज वार्ड में एनएच-205 से कामना नगर तक सड़क निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
भट्ठाकुफर में बनेगा जिम पार्क
भट्ठाकुफर वार्ड में मौजूदा पार्क की मरम्मत के साथ जिम उपकरण लगाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 9.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को सैर के साथ-साथ व्यायाम की सुविधा भी मिलेगी।
महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं। पार्षदों से मिले प्रस्तावों के आधार पर काम करवाया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।