फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Communist Party of India Marxist protest in Kullu demands Declare Himachal floods as a national calamity

Kullu News: कुल्लू में गरजी सीपीआईएम, हिमाचल के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज मांगा

Wed, 20 Sep 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

सीपीआईएम के जिला महासचिव होतम सौंखला ने कहा कि प्रदेश में हुई त्रासदी को केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और प्रदेश को एकमुश्त 10,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया जाए।

विज्ञापन
Communist Party of India Marxist protest in Kullu demands Declare Himachal floods as a national calamity
प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी मंगलवार को प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी। इस दौरान सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

विज्ञापन


सीपीआईएम के जिला महासचिव होतम सौंखला ने कहा कि प्रदेश सरकार के आकलन के अनुसार भारी त्रासदी से 12,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि निजी नुकसान का सही आकलन हो तो यह कहीं ज्यादा है। सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और सैकड़ों लोगों की जानें चली गई हैं। किसान परिवारों की जमीनें भूस्खलन से खत्म होने के साथ ही फसलों का नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के बिना प्रदेश का पुर्ननिर्माण, पुनर्वास और पुर्नस्थापन असंभव है। इसलिए प्रदेश में हुई त्रासदी को केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और प्रदेश को एकमुश्त 10,000 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया जाए। वन संरक्षण कानून 1980 में हुए संशोधन के आधार पर मकान बनाने के लिए भूमि दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रासदी में लोगों को राहत देने के प्रयास किए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवारों के मकानों और जमीन के नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हुआ है।

कई परिवारों को राहत नहीं मिली है। सीपीआईएम नेताओं ने कहा कि विभागों की ओर ग्रामीण स्तर पर लोगों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए। जिन परिवारों के घर टूट या ढह गए हैं, उनका रहने का उचित प्रबंध किया जाए। जमीन के बदले जमीन और घर के बदले घर दिए जाए। इस दौरान पार्टी के जिला सचिवालय सदस्य राजेश ठाकुर, जिला कमेटी सदस्य ममता नेगी, खेम चंद, चमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed