फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Commodities will be expensive: Himachal government imposes market fee on 164 new items

महंगी होंगी वस्तुएं: हिमाचल सरकार ने 164 नई वस्तुओं पर लगाई मार्केट फीस

Sat, 08 Jan 2022 10:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jan 2022 10:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 164 नई वस्तुओं पर मार्केट फीस लगा दी है। हालांकि व्यापारियों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है। शिमला व्यापार मंडल महासचिव नितिन सोहल ने कहा कि ढाई सौ से ज्यादा वस्तुओं पर शुल्क लगने से कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Commodities will be expensive: Himachal government imposes market fee on 164 new items
मार्केट फीस लगाई(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 164 नई वस्तुओं पर मार्केट फीस लगा दी है। अब तक सरकार 94 वस्तुओं पर यह फीस वसूल रही थी, लेकिन जनवरी से 258 वस्तुओं पर मार्केट फीस (बाजार शुल्क) की वसूली शुरू कर दी है। हालांकि व्यापारियों ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।  कारोबारियों का कहना है कि एक फीसदी मार्केट फीस लगने से ये चीजें महंगी हो जाएंगी, जिससे आम आदमी की जेब पर इसका भार पड़ेगा। शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि अब राशन और रोजाना इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर भी सरकार ने यह शुल्क लगा दिया है। पहले सिर्फ 94 वस्तुओं पर यह शुल्क लगता था।

विज्ञापन


केंद्र ने जब जीएसटी लगाया था, तब कारोबारियों को भरोसा दिया था कि इसके अलावा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन अब सरकार ने जनवरी से 165 नई वस्तुओं पर मार्केट फीस लगा दी है। शिमला व्यापार मंडल महासचिव नितिन सोहल ने कहा कि ढाई सौ से ज्यादा वस्तुओं पर शुल्क लगने से कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। घणाहट्टी व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी इसका विरोध किया।
विज्ञापन


बेसन, गेहूं, जौ के आटे, खाने के तेल पर भी मार्केट फीस
कारोबारियों के अनुसार बेसन, गेहूं और जौ के साथ अब  इसके आटे पर शुल्क लग गया है। सरसों के साथ खाने के सभी तेल, चीनी, पंसारी की ज्यादातर चीजें और जड़ी-बूटियां भी मार्केट फीस के दायरे में लाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों के रखरखाव पर व्यय होगी राशि 
राज्य मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंधक निदेशक नरेश ठाकुर ने इस बारे में कहा कि मंडियों में बिकने आने वाली फसलों पर एक फीसदी मार्केट फीस खरीदार से ली जाएगी। यह धनराशि मंडियों के रखरखाव पर व्यय होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed