फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Committee will be formulate for World Bank funded schemes: Bhardwaj

विश्व बैंक पोषित योजनाएं तैयार करने को बनेगी कमेटी: भारद्वाज

Fri, 24 Jul 2020 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Committee will be formulate for World Bank funded schemes: Bhardwaj
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विश्व बैंक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने और शैक्षणिक संस्थानों की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई लाभप्रद योजनाएं आरंभ की हैं। आज हिमाचल देश में शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है। भविष्य में भी विश्व बैंक की सहायता से शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बैठक के दौरान विश्व बैंक के प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश की विशेष परिस्थितियों तथा आवश्यकताओं से परिचित करवाया। उन्होंने प्रदेश में पहले से स्थापित कॉलेजों के लिए गुणात्मक शिक्षा तथा नए कॉलेजों के लिए अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल देने को कहा। अमेरिका के न्यूयॉर्क से इस बैठक में भाग ले रहे विश्व बैंक के प्रतिनिधि कर्ट लारसन ने बताया कि विश्व बैंक की ओर से विभिन्न घटकों के लिए परियोजनाएं स्वीकृत की जाती हैं। इस अवसर पर सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, विशेष सचिव राखिल काहलों, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य परियोजना अधिकारी रूसा डॉ. बलवीर पटियाल और नई दिल्ली से विश्व बैंक की प्रतिनिधि संगीता डे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed