Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Committee running Mothers Against Addiction campaign

Shimla News: मदर्स अगेंस्ट एडिक्शन अभियान चला रही समिति

Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Committee running Mothers Against Addiction campaign
जुन्गा (शिमला)। नशे के खिलाफ अभियान में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने एक और सशक्त पहल की है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समिति ने अपना महत्वाकांक्षी मदर्स अगेंस्ट एडिक्शन अभियान शुरू किया। नाहन में आयोजित महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अभियान के बैनर और पोस्टर दिखाकर इसका शुभारंभ किया। समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने यह जानकारी दी। अभियान के तहत आठ जिलों के 20 से अधिक खंडों में 24 कार्यक्रम आयोजित किए। समता उपसमिति की राष्ट्रीय संयोजिका सुमित्रा चंदेल और राज्य संयोजिका सुनीता बिष्ट ने बताया कि समिति हर मां को एक पहचानकर्ता और निर्णायक के रूप में सशक्त करना चाहती है। इसमें सभी माताएं अपने बच्चों के व्यवहार को समझेंगी तो वह नशे की लत से बचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article