{"_id":"672cbdd308fdc47ba70cf735","slug":"committee-formed-to-settle-the-demands-of-university-teachers-shimla-news-c-19-sml1001-436152-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि के शिक्षकों की मांगों के \nनिपटारे के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि के शिक्षकों की मांगों के निपटारे के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
हपुटवा की मांगों पर रिपोर्ट तैयार करेगी कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) द्वारा उठाई शिक्षकों की मांगों के निपटारे को लेकर विवि के कुलपति के आदेशों पर प्रति कुलपति की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है।
कमेटी में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम, परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल, वित्त अधिकारी, विवि शिक्षक संघ हपुटवा और हपुटा के अध्यक्ष सदस्य होंगे। यह कमेटी विश्वविद्यालय के शिक्षकों की मुख्य मांगों परीक्षा ड्यूटी का पारिश्रमिक 250 से 500 रुपये करने, विभागाध्यक्ष का वित्तीय अधिकार जोकि वर्तमान में 500 रुपये है को बढ़ाकर 50,000 करना, हपुटवा द्वारा उठाई गईं मांगों को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें शिक्षकों को सरकारी आवास आवंटन के लिए साल में दो बार बैठक करने और शिक्षकों की कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत साल में दो बार प्रमोशन देने की मांग भी शामिल रहेगी। हपुटवा के अध्यक्ष प्रो. नितिन व्यास, महासचिव डाॅ. अंकुश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षकों के लिए नए मकान बनाने के लिए एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पीएम उषा से स्वीकृत होने वाले सौ करोड़ के अनुदान से नए भवनों की आधारशिला रखे जाने का शिक्षकों को भरोसा दिया है। इन पदाधिकारियों ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए इनको पूरा करने के लिए शुरू की प्रक्रिया के लिए कुलपति प्रो. एसपी बंसल और प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा का आभार जताया है।