फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Comedy King Kapil Sharma paid obeisance in Baglamukhi Temple in kangra Himachal

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने बगलामुखी में किया हवन

Sun, 14 Oct 2018 01:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 14 Oct 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Comedy King Kapil Sharma paid obeisance in Baglamukhi Temple in kangra Himachal

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर नई पारी की करने से पहले कांगड़ा जिला के बगलामुखी मंदिर में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बगलामुखी मंदिर में कपिल शर्मा ने करीब डेढ़ घंटे तक मां की पूजा अर्चना और हवन यज्ञ किया। बगलामुखी मंदिर के महंत रजत गिरी और अन्य पुजारियों ने कपिल शर्मा की पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ करवाया। 

विज्ञापन


कपिल शर्मा जब डिप्रेशन में थे तब उनके दोस्त लगातार बगलामुखी मंदिर में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन यज्ञ करवा रहे थे। इससे पहले करीब 4 बार बगलामुखी मंदिर में कपिल शर्मा के नाम से उनके दोस्तों ने हवन यज्ञ करवाया था।  महंत रजत गिरी ने बताया कि कपिल शर्मा अपने दोस्तों के साथ मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


कपिल शर्मा के बगलामुखी मंदिर में होने की भनक लगते ही सैकड़ों समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच गए। कपिल के साथ समर्थकों ने फोटो और सेल्फी लीं।गौरतलब है कि कामेडी विद कपिल शर्मा शो की धुआंधार सफलता के बाद दूसरा कामेडी शो और फिरंगी फिल्म फ्लाप होने के बाद कपिल शर्मा गहरे अवसाद में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कपिल शर्मा का एक पत्रकार के साथ विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद कपिल अचानक गायब हो गए थे। उनके बारे में कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया में चल रही थीं।


लेकिन, शनिवार को बगलामुखी मंदिर में कपिल शर्मा बिल्कुल स्वस्थ और ऊर्जावान दिखे। कुछ दिन में अपना नया शो शुरू करने की खुशखबरी हाल ही में कपिल ने ट्विटर के जरिए अपने समर्थकों को दी थी। कपिल ने इसमें लिखा था कि अब मैं जल्द वापस आ रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed