फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College Teachers Please note, no increment!

टीचर्स कृपया ध्यान दें, तो नहीं मिलेगा आपको इन्क्रीमेंट!

Fri, 28 Mar 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Mar 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
College Teachers Please note, no increment!

प्रदेश के टीचर्स को अब कॉलेजों में पढ़ाने-लिखाने पर खास ध्यान देना होगा।

विज्ञापन


हिमाचल सरकार ने कॉलेज प्रिंसिपल और प्रोफेसरों की इन्क्रीमेंट को उनके काम और रिजल्ट से जोड़ दिया है।

प्रधान सचिव शिक्षा ने 14 मार्च को जारी अधिसूचना में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत राज्य के करीब 80 डिग्री कॉलेजों के लिए नए मापदंड जारी किए थे।

इसमें व्यवस्था थी कि टीचर अब हर हफ्ते 16 के बजाय 26 घंटे पढ़ाएंगे।

अधिसूचना में किया गया संशोधन

College Teachers Please note, no increment!
क्‍लास का सेक्शन 60 के बजाय 80 से 100 स्टूडेंट्स का होगा। मेजर और माइनर विषयों को कितने घंटे देने हैं?

ये शेडयूल भी नया होगा। अब वीरवार को इस अधिसूचना में संशोधन जारी कर एक और शर्त जोड़ दी गई।

इसमें व्यवस्था की गई है कि अगर इन मापदंडों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज प्रिंसिपल और टीचर्स की इन्क्रीमेंट प्रभावित होगी।

शिक्षकों के काम को उनकी कक्षा के रिजल्ट से आंका जाएगा। अगर रिजल्ट ठीक नहीं होगा तो उन्हें वेतनवृद्धि का लाभ भी नहीं मिलेगा।

राज्य में इस समय कालेज कैडर में कुल 2200 पद हैं। इनमें से करीब 400 अभी खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज टीचर्स ने आत्मघाती कदम बताया

College Teachers Please note, no increment!

राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डा. आरके कायस्था ने बताया कि संघ ने 14 मार्च को जारी मापदंडों का विरोध किया था।

इसके बाद अब संशोधन के जरिये अधिसूचना में नई शर्त जोड़ना आत्मघाती कदम हैं।

टीचर के काम पर प्रिंसिपल की इन्क्रीमेंट रोकने के पीछे क्या तर्क है?

संघ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शिक्षा सचिव से मसला उठाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed