{"_id":"5d7f5ba98ebc3e015d44bf8c","slug":"college-students-protest-in-paonta-baner-road-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने दो घंटे तक किया चक्का जाम, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने दो घंटे तक किया चक्का जाम, जानिए वजह
Mon, 16 Sep 2019 03:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब/ राजपुर(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब/ राजपुर(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Sep 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय भरली के विद्यार्थियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। छात्र-छात्राओं ने नघेता में दोसड़का के समीप धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित विद्यार्थियों का कहना था कि पिछले चार वर्षों से कॉलेज की कक्षाएं नघेता स्कूल भवन में चल रही हैं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कॉलेज भवन कार्य अधर में लटक गया है। धरना-प्रदर्शन में शामिल भरली कॉलेज के विद्यार्थियों ने उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। छात्र नेताओं शुभम चौहान, ज्योति चौहान, रोहित चौहान, अंकित और राकेश चौहान समेत अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
2015 में इस भवन की नींव रखी गई थी तब दो वर्ष के भीतर भवन निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही गई थी लेकिन, इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया। इसके चलते कार्य अधर में लटक गया है। सोमवार को कॉलेज परिसर से लेकर नघेता-बनौर मोड़ तक रोष रैली निकाली गई। समस्त छात्र संगठनों की मांग है कि जल्द कॉलेज भवन बनाया जाए। रावमापा नघेता स्कूल और अन्य किराए के हॉल में चार वर्षों से कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज भवन तैयार कर कक्षाएं अपने भवन में स्थानांतरित की जाएं।
विज्ञापन
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कहा कि समस्या के बारे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री के नघेता प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। समस्या के बारे में विस्तृत रूप से बताया भी गया। मौके पर हालात का जायजा लेने का भी आग्रह किया गया लेकिन, केवल आश्वासन दिया जाता रहा है। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।