{"_id":"6402d27baae5a63bba0e2534","slug":"collage-student-awarded-shimla-news-c-19-sml1001-78426-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह \nने नवाजे धामी कॉलेज के होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नवाजे धामी कॉलेज के होनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटे शिमला ग्रामीण के डिग्री कॉलेज धामी (सोलह मील) में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक समारोह में लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कॉलेज के होनहारों को नवाजा। उन्होंने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और अभिभावकों की मांग पर कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं जल्द शुरू करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि वह शिमला ग्रामीण के हर क्षेत्र का विस्तृत दौरा कर लोगों की जोनवार बैठकें कर समस्याएं सुनेंगे तथा उनका समाधान करेंगे। कहा कि धामी कॉलेज के छात्रों ने कम अवधि में ही उपलब्धियां हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री के देखे सपने को साकार करने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने इस दौरान कॉलेज के अभिलेखागार एवं संग्रहालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कॉलेज में आईटी लैब स्थापित करने, खेल का मैदान निर्माण करने की मांग पर अधिकारियों को मौके पर इसके लिए कार्ययोजना को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज में जनसंचार की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन भी दिया। मंत्री ने कहा कि आसपास के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों, गैर शिक्षकों के पद भरने का प्रयास होगा। उन्होंने वार्षिक समारोह में कॉलेज विद्यार्थियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों को सराहा तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जिनेश कपूर ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान सहायक अध्यापक डॉ पूनम चंदेल की पुस्तक का विमोचन भी किया। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महिला कांग्रेस नेता निर्मला ठाकुर, बीडीसी सदस्य एवं प्रेम लाल शर्मा, पीटीए अध्यक्षा शशि वर्मा, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर, विक्रम ठाकुर, चंदन चौहान, राजेश शर्मा, शारदा शर्मा, जगदीप सिंह कंवर, ओम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान कॉलेज के शिक्षकों ने भाग लिया।