जानिए, दिल के मरीजों के लिए क्यों घातक है ये मौसम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप हृदय रोग से पीड़ित हैं तो सुबह की सैर से ठंड में तौबा कर लें। ठंड में आर्टरी सिकुड़ जाती है। इस कारण ब्लड के सर्कुलेशन की गति कम हो जाती है। संबंधित व्यक्ति अस्थमा से भी पीड़ित हो तो खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
हार्ट की प्राबलम के साथ अस्थमा होने पर आक्सीजन कम मिलती है और जान को खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा जिन लोगों को हार्ट अटैक और बाइपास सर्जरी इत्यादि हुई हो तो उन्हें ठंड में सैर करने से बचना चाहिए।
यह सलाह इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में तैनात हृदय रोग विशेषज्ञ दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक गांव की अपेक्षा शहरों में हृदय रोगियों की संख्या दोगुनी है। इसका मुख्य कारण बदलता लाइफ स्टाइल है।
रोजाना पहुंच रहे मरीज
आईजीएमसी में स्वास्थ्य जांच के लिए रोजाना औसतन 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। बदलती जीवन शैली के कारण ही लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक का कहना है हृदय रोग तीन तरह के होते हैं। धमनी में अवरोध के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज, दूसरे पैदायशी हृदय रोग जो बहुत कम होते हैं और तीसरा यूर्मेटिक फीवर जिसमें जोड़ों और हार्ट वाल्व में खराबी होती है।
ज्यादा खाना खाने के बाद सैर करें तो घातक हो सकती है। इससे रक्त हमारे डाइजेस्टिम में चला जाता है और हृदय तथा मस्तिष्क में खून का बहाव कम हो जाता है। इससे एंजाइना हो सकता है। सर्दी में मरीज को पूरी जांच करवाकर दवा की मात्रा ठीक लेनी चाहिए। स्मोकिंग से अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
ये सावधानी बरतें
-खान पान का रखें ख्याल
-दाल चावल सब्जी रोटी
-रोजाना एक अंडा
-पनीर दूध दही और छाछ
-ताजे फल और जूस
-गर्म वस्त्रों का इस्तेमाल करें
-ठंड में बूलन मफलर गले तक बांधे
-कोशिश करें आपके सीने में सीधी हवा न लगे
-सर्दी से बचने के लिए बादाम का सेवन करें
-डाक्टर की बताई मेडिसन जरूर लें
-धूप में ही सुबह की सैर पर निकलें
दो गुना बढ़ जाता है खतरा
जिम से पहले डॉक्टर की सलाह लें
आप सलमान की तरह बॉडी बनाने के लिए जिम जाने की सोच रहे हैं तो पहले डाक्टर की सलाह जरूर लें। जिम में हैवीवेट एक्सरसाइज आपके दिल के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही एक्सरसाइज करें।