हिमाचल में शीतलहर, केलांग, कल्पा, मनाली में माइनस में पहुंचा पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केलांग, कल्पा और मनाली में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6, कल्पा में माइनस 1 और मनाली में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस
रिकॉर्ड किया गया। उधर, प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला में बुधवार दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। प्रदेश में 20 दिसंबर तक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश और बर्फबारी होने से इनकार किया है।
16 के बाद बदल सकता है मौसम
केंद्र के मुताबिक 16 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण हिमालय की ओर सक्रिय होगा। 16 के बाद सूबे में मौसम करवट ले सकता है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 4.1, सुंदरनगर में 2.6, भुंतर में 2, ऊना में 6.4, नाहन में 9.5, पालमपुर
में 5, सोलन-चंबा में 3, कांगड़ा में 5.2, बिलासपुर में 4, हमीरपुर में 5.4 और मंडी में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.3, नाहन में 16.5, सोलन में 19.8, शिमला में 14.3, धर्मशाला में 20.4, सुंदरनगर में 21.9, भुंतर में 20.2 और कल्पा में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।