फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cold waves in himachal, mercury dips three degree

हिमाचल में तीन डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम पारा, रात में बढ़ी ठंड

Sat, 11 Feb 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Feb 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
cold waves in himachal, mercury dips three degree

प्रदेश में न्यूनतम पारा घटने से रात के समय ठंड बढ़ गई है। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान बीते दिनों के मुकाबले तीन डिग्री तक कम हुआ है। न्यूनतम तापमान घटने से रात के समय और तड़के ठंडक अधिक बढ़ गई है। प्रदेश में जिस तरह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है, उसी तर्ज पर न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। 

विज्ञापन


वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.9, कल्पा में माइनस 2.6, मनाली में 1.0, सोलन में 2.0, भुंतर में 1.5, सुंदरनगर में 3.0, शिमला में 3.7, चंबा में 3.3, पालमपुर में 4.8 और कांगड़ा में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक आगामी दो दिनों के दौरान इसी तरह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 
विज्ञापन


13 फरवरी के बाद न्यूनतम पारा बढ़ जाएगा। उधर, शुक्रवार को ऊना में प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। ऊना में तापमान 24.4 दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 15.3, धर्मशाला में 16.8, नाहन में 16.7, सोलन में 19.5, सुंदरनगर में 22.0, भुंतर में 21.0 और कल्पा में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed